JKBOSE 9th Class Hindi Grammar Chapter 8 सर्वनाम

 JKBOSE 9th Class Hindi Grammar Chapter 8  सर्वनाम

JKBOSE 9th Class Hindi Grammar Chapter 8  सर्वनाम

Jammu & Kashmir State Board JKBOSE 9th Class Hindi Grammar

J&K State Board class 9 Hindi Grammar

1. परिभाषा— वह विकारी शब्द जो संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होता है, उसे सर्वनाम कहते हैं।
2. सर्वनाम के भेद— सर्वनाम के निम्नलिखित छः भेद हैं1. पुरुषवाचक 2. निजवाचक 3. निश्चयवाचक 4. अनिश्चयवाचक 5 सम्बन्धवाचक 6. प्रश्नवाचक ।
1. पुरुषवाचक
उत्तम पुरुष, मध्यम पुरुष तथा अन्य पुरुषों के लिए जिन सर्वनामों का प्रयोग होता है,  उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
(क) उत्तम पुरुष-मैं (एकवचन), हम (बहुवचन)
(ख) मध्यम पुरुष – तू (एकवचन), तुम, आप (बहुवचन)
(ग) अन्य पुरुष – वह (एकवचन), वे (बहुवचन)
(क) उत्तम पुरुष सर्वनाम— बोलने वाला जिस पुरुषवाचक सर्वनाम का अपने लिए प्रयोग करता है, उसे उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं ।
जैसे—(i) मैं वहां जाऊंगा। (ii) हम भारतवासी हैं। –
(ख) मध्यम पुरुष सर्वनाम— बोलने वाला जिससे बात करता है उसके लिए प्रयुक्त किए गए सर्वनाम मध्यम पुरुष सर्वनाम कहलाते हैं।
जैसे— (i) तू मेरा कहना मान नहीं तो पछताएगा। (ii) तुम बातें कम किया करो। (iii) आप जैसा चाहे, वैसा करें।
(ग) अन्य पुरुष सर्वनाम— बोलने वाला किसी अन्य व्यक्ति के सम्बन्ध में जिस सर्वनाम का प्रयोग करता है, वे अन्य पुरुष सर्वनाम कहलाते हैं।
जैसे— (i) वह अच्छा लड़का है। (ii) वे सज्जन पुरुष हैं।
2. निजवाचक सर्वनाम 
स्वयं के लिए प्रयुक्त किये गए सर्वनाम निजवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे— आप निजवाचक सर्वनाम है। इसका तीनों पुरुषों में प्रयोग होता है।
(i) आप भला तो जग भला ।                                                     (उत्तम पुरुष मैं के लिए)
(ii) अपने आप को देखो, दूसरों की चिन्ता न करो।                        (मध्यम पुरुष तुम के लिए)
(iii) भगतसिंह ने अपने आप को राष्ट्र के लिए अर्पित कर दिया ।      (अन्य पुरुष के लिए)
3. निश्चयवाचक सर्वनाम
जिन सर्वनामों में किसी निश्चित प्राणी, वस्तु अथवा स्थान का बोध होता है, उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे— यह, ये, वह, वे
(i) यह राम है, वह श्याम है।
(ii) ये भारतवासी हैं, वे प्रवासी हैं।
4. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
जिन सर्वनामों में किसी प्राणी, वस्तु अथवा स्थान का निश्चित रूप से बोध नहीं होता, उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं । जैसे— कोई, कुछ।
(i) कोई आए न आए हमें क्या ।
(ii) दाल में कुछ काला है।
5. संबंधवाचक सर्वनाम
जिन सर्वनामों से संज्ञा के साथ सम्बन्ध का बोध होता है, उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे—जो, सो, वह ।
(i) जो प्रयत्न करता है, वह फल भी पाता है।
(ii) आप जो कहें, ठीक है।
(iii) जिसने मेहनत की, उसने फल पाया ।
(iv) यह वही है, जिसे आप ने पुरस्कार दिया था।
उपर्युक्त वाक्यों में जो, सो तथा वह सम्बन्धवाचक सर्वनाम हैं।
6. प्रश्नवाचक सर्वनाम
जिन सर्वनामों से प्रश्न का बोध होता है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे—कौन, क्या ।
(i) राम को कौन नहीं जानता।
(ii) तुम्हारा अभिप्राय क्या है ?
Previous Post Next Post