JKBOSE 9th Class Hindi Grammar Chapter 9 विशेषण
JKBOSE 9th Class Hindi Grammar Chapter 9 विशेषण
Jammu & Kashmir State Board JKBOSE 9th Class Hindi Grammar
J&K State Board class 9 Hindi Grammar
1. परिभाषा— जिन शब्दों से संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता का बोध होता है, उन्हें विशेषण कहते हैं।
विशेष्य— जिन शब्दों की विशेषता बताई जाती है, उन्हें विशेष्य कहते हैं। जैसे- चंचल बालक- यहां ‘चंचल’ विशेषण तथा ‘बालक’ विशेष्य है।
2. भेद-विशेषण के चार भेद हैं—
1. गुण वाचक— जिन विशेषण शब्दों से किसी के गुण, दोष रंग, आकार, स्वाद आदि का बोध होता है, उन्हें गुणवाचक विशेषण कहते हैं।
2. संख्या वाचक— जिन विशेषण शब्दों से संख्या का बोध हो, उन्हें संख्यावाचक विशेषण कहते हैं।
जैसे-एक, दो, तीन, तीसरा, चौथा, दुगुना, सौवां आदि ।
संख्या वाचक के मुख्य दो भेद हैं—
(क) निश्चित संख्या वाचक— निश्चित संख्या वाचक के चार भेद हैं—
(i) गणना सूचक—एक पुस्तक, पांच खिलाड़ी, दस रुपये ।
(ii) क्रम सूचक— पहला, दूसरा, तीसरा ।
(iii) प्रत्येक सूचक— प्रत्येक बच्चा, हर चौथे दिन प्रति मास आदि ।
(iv) समुदाय सूचक— चारों व्यक्ति, तीनों अध्यापक, सैंकड़ों आम आदि ।
(ख) अनिश्चित संख्या वाचक— जिस विशेषण से वस्तु की संख्या अनिश्चित रहती है उसे अनिश्चित संख्या वाचक विशेषण कहते हैं, जैसे- कुछ पुस्तकें, सब लोग आदि ।
3. परिमाण वाचक— जिन विशेषण शब्दों से किसी के माप या नापतोल का बोध हो, उन्हें परिमाण वाचक विशेषण कहते हैं। परिमाण वाचक विशेषण के दो भेद हैं—
(i) निश्चित परिमाण वाचक— चार गज कपड़ा, दो सेर दूध आदि ।
(ii) अनिश्चित परिमाण वाचक— थोड़ा सा नमक, सेरों दूध, घड़ों पानी, ज़रा-सी जमीन आदि।
4. सार्वनामिक— जिन विशेषण शब्दों से किसी के विषय में संकेत पाया जाए, उन्हें सार्वनामिक, संकेत वाचक या निर्देशक भी कहते हैं ।
जैसे— यह घर हमारा है। यह बालक अच्छा है। इस श्रेणी में बहुत शोर हो रहा है। तुम किस गली में रहते हो ? यहां यह, वह, उस तथा किस संकेत वाचक विशेषण हैं।
तुलना— वस्तुओं, व्यक्तियों, स्थानों आदि के गुण-दोष बतलाने या उनका आपस में मिलान करने को तुलना कहते हैं।
तुलना के विचार में विशेषणों की तीन अवस्थाएं होती हैं—
1. मूलावस्था— वह बालक चंचल है।
2. उत्तरावस्था— वह बालक राकेश से चंचल है ।
3. उत्तमावस्था— वह बालक सब बालकों से चंचल है।
प्रश्न–‘कुछ’, ‘बहुत’ — इन दो विशेषणों को अलग-अलग वाक्यों में इस प्रकार प्रयुक्त कीजिए कि प्रत्येक विशेषण एक वाक्य में संख्यावाचक के रूप में प्रयुक्त हो और दूसरे में परिमाणवाचक की तरह।
उत्तर— कुछ– संख्यावाचक विशेषण– कुछ छात्र अभी यहां आए थे।
परिमाणवाचक विशेषण – कुछ वस्त्र उसे दे दो।
बहुत — संख्यावाचक विशेषण – बहुत लोग उपस्थित हैं।
परिमाणवाचक विशेषण – यह गाय बहुत दूध देती है।
प्रश्न – नीचे लिखे संज्ञा शब्दों के साथ प्रत्यय जोड़कर विशेषण शब्द बनाइए – दया, बाज़ार।
उत्तर— दया + आलु, = दयालु, बाज़ार + ऊ = बाज़ारू ।